
चैनपुर : अधजला शव बरामद, हत्या कर सबूत मिटाने की आशंका
Palamu : चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सेमरा पंचायत के बनपहाड़ी जंगल में शनिवार को एक युवक का अधजला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच में हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने की नीयत से शव को जलाने की आशंका जताई जा रही है। मृतक की पहचान कुदागा गांव निवासी 22 वर्षीय मोजाहिद अंसारी पिता अब्दुल कलाम अंसारी के रूप में हुई है।

परिजनों ने मृतक की जूता से उसकी पहचान की। जानकारी के अनुसार मृतक मोजाहिद अंसारी बाहर में पेंट पुटी करने का काम करता था। वह 27 मई की दोपहर घर से गांव में ही घूमने निकला था। उसी दिन शाम करीब चार बजे फोन करने का प्रयास किया लेकिन फोन स्विच ऑफ बताया। गुरुवार को उसके लापता होने के संबंध में थाना में आवेदन दिया गया। पुलिस जांच में जुटी हुई हैं।


