झारखंड में 6 जून तक बारिश और वज्रपात की चेतावनी

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची सहित राज्य के अधिकांश जिलों में आगामी 6 जून तक मौसम का मिजाज बदला रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में गर्जन, आकाशीय बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की आशंका को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

मौसम विभाग के अनुसार, एक जून को राज्य के उत्तर-पश्चिमी जिलों को छोड़कर अधिकांश क्षेत्रों में गर्जन और वज्रपात की संभावना है। वहीं दो, तीन और चार जून को उत्तर-पश्चिमी तथा उत्तरी जिलों को छोड़कर राज्य के शेष भागों में गरज के साथ बारिश, आकाशीय बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, पांच जून को राज्य के उत्तर-पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी जिलों में तथा छह जून को उत्तर-पश्चिमी जिलों को छोड़कर अधिकांश क्षेत्रों में गर्जन और वज्रपात की संभावना बनी रहेगी। मौसम वैज्ञानिकों ने किसानों, खुले स्थानों पर कार्य करने वाले लोगों और आम नागरिकों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।

इधर, पिछले दो-तीन दिनों के दौरान हुई बारिश का असर तापमान पर भी स्पष्ट रूप से देखा गया है। राज्य के कई जिलों में तापमान में 8 से 10 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, कई क्षेत्रों में तापमान सामान्य से लगभग 9 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला गया है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!