विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर लातेहार पुलिस ने ली तंबाकू मुक्त समाज निर्माण की शपथ

Latehar : विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर लातेहार पुलिस द्वारा शनिवार को पुलिस लाइन सहित जिले के विभिन्न थानों एवं पुलिस प्रतिष्ठानों में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों ने तंबाकू का सेवन नहीं करने तथा समाज को इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने की सामूहिक शपथ ली।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने तंबाकू सेवन से होने वाले स्वास्थ्य संबंधी दुष्परिणामों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि तंबाकू कई गंभीर एवं जानलेवा बीमारियों का प्रमुख कारण है। इससे बचाव के लिए जनजागरूकता अत्यंत आवश्यक है।

“आइए, हम सब मिलकर तंबाकू मुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में अपना योगदान दें।”

पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों ने संकल्प लिया कि वे स्वयं तंबाकू से दूर रहेंगे तथा आम लोगों को भी इसके सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक करेंगे। साथ ही युवाओं को नशे की लत से बचाने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने का भी संकल्प लिया गया।

लातेहार पुलिस ने आम नागरिकों से भी तंबाकू मुक्त और स्वस्थ समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक स्वर में तंबाकू के खिलाफ जनजागरूकता अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!