हुसैनाबाद : 24 घंटे बाद मिला लवकुश का शव, आपदा प्रबंधन व्यवस्था पर उठे सवाल

हुसैनाबाद के सोहया पहाड़ स्थित दमदमी गांव के समीप माइंस के पानी भरे गहरे गड्ढे में डूबे पतरा खुर्द निवासी 24 वर्षीय लवकुश कुमार गुप्ता का शव घटना के लगभग 24 घंटे बाद स्वतः पानी की सतह पर आ गया। स्थानीय गोताखोरों की लगातार तलाश के बावजूद युवक का पता नहीं चल सका था। एनडीआरएफ टीम पटना से घटनास्थल के लिए रवाना हुई थी, लेकिन उसके पहुंचने से पहले ही शव बरामद हो गया।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु स्थानीय अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया।

घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर एनडीआरएफ बुलाने, खतरनाक गड्ढों की घेराबंदी कराने और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की थी। ग्रामीणों ने माइंस संचालकों और संबंधित विभागों पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप लगाया है।

इस घटना ने झारखंड में आपदा प्रबंधन की तैयारियों पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों का कहना है कि राज्य गठन के 25 वर्ष बाद भी ऐसी कोई त्वरित बचाव व्यवस्था नहीं दिखती, जिसके कारण डूबने जैसी घटनाओं में दूसरे राज्यों से टीम बुलानी पड़ती है। वहीं, माइंस क्षेत्र में बने असुरक्षित गड्ढों को लेकर भी प्रशासनिक निगरानी पर सवाल उठ रहे हैं।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!