ट्रैफिक प्रभारी के नेतृत्व में एनसीसी कैडेटों ने निकाला सड़क सुरक्षा जागरूकता मार्च

Palamu : पलामू जिले में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और आम लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से ट्रैफिक प्रभारी सत्येंद्र दुबे के नेतृत्व में शनिवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया।इसी क्रम में जिला स्कूल के एनसीसी कैडेटों ने परिवहन विभाग के सहयोग से शहर में एक जागरूकता पैदल मार्च निकाला।

पैदल मार्च की शुरुआत जिला स्कूल परिसर से हुई, जो छह मुहान चौक, शदीक चौक ,कचहरी चौक होते हुए शहर की प्रमुख सड़कों से गुजरते हुए पुनः जिला स्कूल पहुंचकर संपन्न हुआ। इस दौरान कैडेटों ने हाथों में तख्तियां लेकर हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, तेज गति से वाहन न चलाने और यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया।

मौके पर उपस्थित ट्रैफिक प्रभारी सतेंद्र दुबे ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों से नहीं, बल्कि जन-जागरूकता से संभव है।उन्होंने कहा की एनसीसी कैडेटों की भागीदारी से आम जनता तक एक सकारात्मक और प्रभावशाली संदेश पहुंच रहा है।

उन्होंने लोगों से अपील की कि वे स्वयं भी नियमों का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।मौके पर ट्रैफिक पुलिस के जवान हरेंद्र कुमार,धर्मेंद्र कुमार,गोबिंद कुमार, राकेश सिंह सहित ट्रैफिक के अन्य पुलिस पदाधिकारी व पुलिस जवान उपस्थित थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!