
मोहम्मदगंज : 10 सोलर प्लेट चोरी मामले का पुलिस ने किया उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार
Palamu : पलामू जिला स्थित मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर से 10 सोलर प्लेट चोरी मामले का पुलिस ने सफल उद्भेदन करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है तथा एक विधि-विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया है। इस संबंध में मोहम्मदगंज थाना कांड संख्या 17/2026, दिनांक 30 मई 2026 के तहत मामला दर्ज किया गया था।
पुलिस अधीक्षक पलामू के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, हुसैनाबाद के नेतृत्व में गठित टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मोहम्मदगंज निवासी शंकर राम (25 वर्ष), पिता संजय राम को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली।

आरोपी के निशानदेही पर चोरी की गई 10 में से 8 सोलर प्लेट बरामद कर ली गईं। बरामद सोलर प्लेटों को अग्रेतर कार्रवाई के लिए जब्त कर लिया गया है। मामले में शामिल एक 15 वर्षीय विधि-विरुद्ध बालक को भी निरुद्ध कर बाल सुधार गृह भेजा गया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी शंकर राम को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

इस कार्रवाई में शामिल पुलिस पदाधिकारी
नारायण सोरेन (थाना प्रभारी),एसआई यदु उरांव (अनुसंधानकर्ता),एएसआई अजय राम,एएसआई जितेन्द्र कुमार गुप्ता,एएसआई शुभकांत कुमार चौधरी,रामआशीष सिंह,रविकांत कुमार शामिल है।पुलिस ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है।



