जपला आरपीएफ के नए निरीक्षक प्रभारी संतोष कुमार झा ने दिया योगदान

  • अपराध मुक्त रेल और यात्री सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता:-इंस्पेक्टर

Palamu : जपला रेलवे के आरपीएफ पोस्ट के नवपदस्थापित निरीक्षक प्रभारी संतोष कुमार झा ने मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में योगदान देकर पदभार ग्रहण कर लिया है।


पदभार संभालने के उपरांत उन्होंने अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट किया और क्षेत्र में रेल यात्रियों की सुरक्षा तथा रेल संपत्ति की रक्षा को लेकर कड़े संकल्प दोहराए।योगदान देने के पश्चात पत्रकारों से मुखातिब होते हुए प्रभारी निरीक्षक श्री झा ने कहा कि उनकी सबसे पहली प्राथमिकता रेल यात्रियों को एक सुरक्षित और भयमुक्त माहौल प्रदान करना है।

उन्होंने कहा की रेलवे परिसर और ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। रेल संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी।उन्होंने कहा कि रेल यात्रा के दौरान यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा होने पर हेल्पलाइन 139 पर दिए गए सूचना का त्वरित निष्पादन किया जाएगा।


कार्यभार संभालने के बाद इंस्पेक्टर ने पोस्ट के अधीनस्थ सभी अधिकारियों और जवानों के साथ एक परिचय बैठक की। इस बैठक में उन्होंने वर्तमान सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की और ट्रेनों में सफर कर रहे यात्रियों, विशेषकर महिला और वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा के लिए आरपीएफ जवानों को हमेशा तत्पर रहने का निर्देश दिया।नवनियुक्त प्रभारी ने आम जनता और रेल यात्रियों से भी सहयोग की अपील की है।

उन्होंने कहा कि यदि किसी भी यात्री को यात्रा के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु, संदिग्ध व्यक्ति या किसी भी प्रकार की परेशानी नजर आए, तो वे तुरंत आरपीएफ को सूचित करें या रेलवे के आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!