
शराब के नशे में सड़क पर गिरा युवक गंभीर रूप से घायल, ट्रैफिक पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
Palamu : मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के बैरिया चौक के पास शनिवार की सुबह एक युवक शराब के नशे में बेहोश होकर गिर पड़ा जिसके कारण उसकी हालत गंभीर हो गई। इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

घटना की जानकारी मिलते ही ट्रैफिक प्रभारी सत्येंद्र कुमार दुबे बैरिया चौक पहुंचकर वहां पर तैनात ट्रैफिक पुलिस के जवान के सहयोग से घायल को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया।जहां इलाज के बाद भी युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।
ट्रैफिक प्रभारी सत्येंद्र कुमार दुबे ने आम लोगों से आग्रह किया है कि यदि कोई भी व्यक्ति इस व्यक्ति को पहचानते हैं तो इसके परिजनों को सूचना देने का कष्ट करें। वही खबर लिखे जाने तक व्यक्ति की पहचान नहीं की गई थी।




