एसआईआर को लेकर सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के साथ प्रशासन की बैठक

Latehar : उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की की अध्यक्षता में जिले के विभिन्न सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार के निर्देशानुसार आगामी 30 जून से प्रारंभ होने वाले विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के संबंध में आवश्यक जानकारी साझा करना तथा व्यापक जनजागरूकता सुनिश्चित करना था।


बैठक के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी ने उपस्थित सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स को विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के उद्देश्य, प्रक्रिया एवं इसके महत्व के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची को अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाए रखने के लिए यह कार्यक्रम अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसके माध्यम से पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल करने, अपात्र अथवा त्रुटिपूर्ण प्रविष्टियों में सुधार करने तथा मतदाता सूची को अधिक सटीक एवं पारदर्शी बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया लोगों तक सूचना पहुंचाने का एक सशक्त एवं प्रभावी माध्यम बन चुका है। ऐसे में सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स की जिम्मेदारी और भी महत्वपूर्ण हो जाती है।

उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि वे 30 जून से प्रारंभ होने वाले इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से आम नागरिकों तक सही, प्रमाणिक एवं तथ्यात्मक जानकारी पहुंचाने में जिला प्रशासन का सहयोग करें।उन्होंने यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर भ्रामक अथवा अपुष्ट जानकारी के प्रसार से बचना आवश्यक है। आम लोगों तक केवल प्रमाणिक और आधिकारिक जानकारी ही साझा की जाए, ताकि मतदाता सूची पुनरीक्षण से संबंधित किसी प्रकार की भ्रम की स्थिति उत्पन्न न हो।

बैठक के दौरान सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स ने भी अपने सुझाव साझा किए तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।बैठक में जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, संबंधित पदाधिकारी एवं जिले के विभिन्न सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स उपस्थित थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!