
शिवपुरी मुहल्ला के किराना स्टोर में लगी आग, लाखों का नुकसान,मुआवजे की मांग
Latehar:शहर के शिवपूरी मोहल्ला में संचालित अंकित किराना स्टोर में शनिवार की सुबह अचानक आग लग गई।जिस कारण दुकान में रखे खाद्य सामग्री जलकर राख हो गई।
आनन फानन में स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी अग्नि शमन विभाग को दी।लेकिन मौके पर दमकल नहीं पहुंची।तब तक स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया।लेकिन तब तक सभी सामग्री जल चुकी थी।
इधर दुकान मालिक अंकित कुमार ने बताया कि पूजा कर के लौटे और जैसे ही दुकान में गए तब तक अचानक आग पकड़ चुकी थी।उन्होंने ने बताया कि इस आगलगी में काउंटर खाद्य सामग्री समेत करीब दो लाख रुपए का नुकसान होने की बात कही है।सूत्रों के अनुसार पता चला कि दिया जलाकर रखा था जिसके लॉ से पूरे दुकान में आग फैल गई ।प्रभावित परिवार ने सम्बन्धित विभाग से मुआवजा की मांग की है।इधर सब कुछ खत्म होने के बाद दमकल पहुंची।और अग्रतर कारवाई मे जुटी।इधर आगलगी की घटना से दुकान के मालिक समेत परिवार के लोग काफी मर्माहत है।




