
सतबरवा के खामडीह गांव में रजनीगंधा बस और पिकअप वाहन में हुआ टक्कर
Palamu : पलामू जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत खामडीह में रजनीगंधा बस और एक पिकअप वाहन के बीच टक्कर हो गई। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
हालांकि पिकअप वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।स्थानीय लोगों के अनुसार, ओवरटेक करने के दौरान बस चालक ने लापरवाही बरती, जिसके कारण बस पिकअप से जा टकराई। लोगों का आरोप है कि बस चालक अक्सर छोटी गाड़ियों को दबाव में लेकर वाहन चलाते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

घटना की सूचना मिलते ही सतबरवा थाना के पुलिस पदाधिकारी अमित उपाध्याय दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर थाना पहुंचा दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।




