नव नियुक्त जिला कमेटी के पदाधिकारियों का आजसू कार्यालय में हुआ सम्मान

लातेहार: चंदनडीह स्थित आजसू पार्टी के जिला कार्यालय में रविवार को नव नियुक्त जिला कमेटी के पदाधिकारियों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल-माला पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया।

इस अवसर पर आजसू जिला अध्यक्ष अमित पांडेय ने कहा कि जिला कमेटी के कई सदस्यों को केंद्रीय कमेटी में नई जिम्मेदारी मिलने के बाद जिला कमेटी का पुनर्गठन किया गया है। इसी क्रम में नए पदाधिकारियों को संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि सम्मान समारोह पहले आयोजित होना था, लेकिन व्यस्तताओं के कारण आज इसे संपन्न किया गया।

जिला अध्यक्ष ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे संगठन की नीतियों एवं जनहित के कार्यों को पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ाएंगे।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अमित पांडेय ने की, जबकि संचालन गारू प्रखंड अध्यक्ष आशीष सिंह ने किया। युवा मोर्चा के जिला प्रभारी मुकेश यादव ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इसके साथ ही सम्मान समारोह का समापन हुआ।

मौके पर अखिल झारखंड श्रमिक संघ जिला अध्यक्ष वीरेंद्र ठाकुर, जिला महासचिव विनोद सिंह,जिला प्रवक्ता संजीव कुमार, जिला संगठन सचिव सरोज लोहारा, जिला सचिव विकास कुमार, जिला उपाध्यक्ष चंचल सिंह, लातेहार प्रखंड अध्यक्ष अमर उरांव, मनिका प्रखंड अध्यक्ष नंदन कुमार,प्रखंड सचिव श्याम प्रसाद, नीरज कुमार, नगर अध्यक्ष विकाश साहू, छात्र संघ अध्यक्ष आदित्य दुबे, उपाध्यक्ष आकाश कुमार तिवारी, अर्जुन राम,सुभम सिंह,इत्यादि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!