पलामू के कुंडेलवा गांव में वज्रपात का कहर: राजू यादव की मौत, 5 घायल

पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने परिजनों को बंधाया ढांढस

Palamu : मेदिनीनगर सदर प्रखंड के कुंडलवा गांव में सोमवार शाम हुई वज्रपात की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए मेदिनीनगर स्थित एमएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के बाद मंगलवार सुबह उन्हें घर भेज दिया गया।

मृतक की पहचान कुंडलवा गांव निवासी राजू यादव के रूप में हुई है। जबकी घायलों में उसी गांव के आयुष कुमार (10 वर्ष, पिता सुग्रीम यादव), रोहित यादव (पिता अग्रिम यादव), आनंद यादव (पिता जगमोहन यादव), पूजा कुमारी (पिता स्व. इंद्र यादव), लल्लू यादव (पिता शंकर यादव घायल हो गए।

परिजनों के अनुसार, सभी लोग गांव में अपने घर के पास भैंस,गाय और बकरियां चरा रहे थे। इसी दौरान तेज बारिश के बीच अचानक वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में सभी आ गए। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से सभी घायलों को तत्काल मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया।जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद राजू यादव को मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।इधर, घटना की जानकारी मिलने पर पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी मृतक के घर पहुंचे।

उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की तथा हरसंभव सहयोग का भरोसा देते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!