बीपीएससी में सफलता पर अश्विनी कुमार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, मेदिनीनगर में किया गया सम्मानित

Palamu : मेदिनीनगर शहर स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, मेदिनीनगर में एक भावपूर्ण और प्रेरणादायक समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के गौरव अश्विनी भारती जी(2015 बैच) को 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) परीक्षा में सफलता हासिल करने पर गरिमामय सम्मान प्रदान किया गया।

विद्यालय परिसर में आयोजित इस सम्मान समारोह में उपस्थित विद्यालय के सचिव राजीव रंजन सिंह प्रधानाचार्य चितरंजन सिंह, शिक्षाविदों, अभिभावकों तथा विद्यार्थियों ने श्री अश्विनी कुमार की उपलब्धि का जश्न मनाया। अश्विनी कुमार ने कड़ी मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर 70वीं बीपीएससी में उत्तम पद प्राप्त किया है, जो न केवल उनके व्यक्तिगत जीवन की उपलब्धि है, बल्कि विद्यालय के लिए भी गर्व का विषय है।

समारोह की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय के प्राचार्य चितरंजन कुमार सिंह जी ने कहा, अश्विनी कुमार जी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर की सच्ची प्रेरणा हैं। उनकी सफलता साबित करती है कि शिशु काल से प्राप्त संस्कार, नैतिक शिक्षा और अथक प्रयास किसी भी लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। हम आशा करते हैं कि उनकी यह उपलब्धि विद्यालय के वर्तमान विद्यार्थियों को भी प्रेरित करेगी। वें इससे भी ऊंची पद यूपीएससी को भी हासिल करेंगे।समारोह में अश्विनी कुमार जी को शाल, श्रीफल, पुष्पमाला तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

उन्होंने अपने संबोधन में विद्यालय के शिक्षकों, अभिभावकों और ईश्वर के प्रति आभार व्यक्त किया तथा विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, चरित्र निर्माण और सकारात्मक सोच अपनाने की सलाह दी।सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, मेदिनीनगर लंबे समय से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं संस्कार प्रदान करने के लिए जाना जाता है।

विद्यालय का उद्देश्य बालकों को शैक्षिक उत्कृष्टता के साथ-साथ नैतिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रप्रेमी मूल्यों से युक्त बनाना है। कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यापक गण ,भैया, बहन ,अभिभावक बंधु एवं कर्मचारी बंधु उपस्थित रहे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!