Palamu : मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लगीं लाखो की R.O. मशीन खराब, पेयजल के लिए तरस रहे हैं मरीज

Palamu : गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू किए तो पलामू प्रमंडलीय मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल की व्यवस्था भी चरमराने लगी है। बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का दावा करने वाला प्रमंडलीय अस्पताल में मरीज स्वच्छ पानी के लिए परेशान हैं। यहां पानी के लिए तीमारदार दर-दर भटक रहे हैं।

अस्पताल प्रशासन की लापरवाही से अस्पताल में लगे लाखों रुपए का आरओ मशीन बंद पड़ा हुआ है।ऐसे में तीमारदारों को बाहर से बोतल का पानी खरीदकर प्यास बुझानी पड़ रही है।मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मरीज व उनके परिजनों व स्वास्थ्य कर्मियों को अस्पताल में पेयजल के लिए काफी परेशानी हो रही है।

अस्पताल के कैंपस में लगे लाखों रुपए का एक आरओ मशीन कई महीनो से खराब पड़ी हुई है।इसके अलावा अस्पताल के अंदर अन्य जगहों पर लगायी गयी आरओ मशीन भी खराब पड़ी हुई है, जिससे मरीजों को पीने के पानी के लिए काफी परेशानी हो रही है।

मरीजों को पीने के पानी के लिए अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के पास लगी आरओ मशीन से पानी लेना पड़ता है जिसमें ठंडा पानी नहीं आता है, या फिर अस्पताल के बाहर कैंटीन के पास लगाये गये नल से. या बाहर से पीने का पानी खरीदना पड़ रहा है. ऐसे में मरीजों व उनके परिजनों को काफी परेशानी हो रही है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!