मेदिनीनगर में हुई बारिश के बाद डूबा पहाड़ी मुहल्ला का गहमेल रोड, घरों में घुसा पानी

Palamu : मेदिनीनगर शहर में हुई तेज बारिश ने ही नगर निगम की तैयारियों की पोल खोल दी। गुरुवार को हुई बारिश के बाद पहाड़ी मुहल्ला स्थित गहमेल रोड जलमग्न हो गया। सड़क और गलियों में पानी भरने के साथ कई घरों में भी बारिश का पानी घुस गया, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

स्थानीय लोगों ने गुरुवार की दोपहर करीब 12बजे बताया कि जलभराव होने से घरों में रखा सामान बचाने के लिए उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ी। कई गलियां पूरी तरह पानी में डूब गईं, जिससे आवागमन भी प्रभावित हुआ।

मोहल्लावासियों का कहना है कि यदि मानसून की शुरुआत में ही यह स्थिति है, तो लगातार होने वाली बारिश के दौरान हालात और भी गंभीर हो सकते हैं। उन्होंने नगर निगम की जलनिकासी व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि हर वर्ष बारिश के मौसम में यही समस्या सामने आती है, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं किया गया है।

स्थानीय लोगों ने नगर निगम से नालों की तत्काल सफाई, जलनिकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने तथा जलभराव वाले क्षेत्रों में शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!