डालटनगंज स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते समय महिला के पर्स से तीन लाख के गहने व सात हजार नकद चोरी

Palamu : डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर बुधवार दोपहर रांची-चोपन एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान एक महिला के पर्स से करीब तीन लाख रुपये मूल्य के सोने के आभूषण और सात हजार रुपये नकद चोरी हो गई। घटना के बाद पीड़िता ने मामले की सूचना जीआरपी को दी।

जानकारी के अनुसार, रेणुकूट निवासी पूजा कुमारी अपने बच्चों के साथ चियांकी स्थित मायके से ससुराल लौट रही थीं। उन्होंने बताया कि ट्रेन में चढ़ने के दौरान काफी भीड़ थी। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके पर्स की चेन खोलकर उसमें रखा रुमाल निकाल लिया। रुमाल में मंगलसूत्र, सोने की चेन, अंगूठी और मांगटीका सहित करीब तीन लाख रुपये मूल्य के आभूषण रखे हुए थे। इसके अलावा पर्स में सात हजार रुपये नकद भी थे।

ट्रेन में सीट पर बैठने के बाद जब उन्होंने पर्स की जांच की तो वह खुला मिला। तलाशी लेने पर आभूषण और नकदी गायब थे। इसके बाद उन्होंने अपने भाई नीरज कुमार को घटना की जानकारी दी और जीआरपी से शिकायत की।

इस संबंध में जीआरपी प्रभारी थाना प्रभारी दिलीप कुमार तिवारी ने बताया कि उनके पास इस संबंध में अभी तक कोई लिखित सूचना प्राप्त नहीं हुई है।सूचना मिलने पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!