उपायुक्त ने डिजीटल कृषि रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Latehar : उपायुक्त संदीप कुमार ने समाहरणालय परिसर से डिजिटल कृषि रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि डिजिटल कृषि रथ के माध्यम से जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों में किसानों को कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं, आधुनिक खेती की तकनीकों, उन्नत बीज, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन, फसल विविधीकरण, प्राकृतिक खेती, कृषि यंत्रीकरण तथा डिजिटल माध्यमों से उपलब्ध कृषि सेवाओं की जानकारी दी जाएगी।

उपायुक्त ने किसानों से अपील की कि डिजिटल कृषि रथ के माध्यम से आयोजित जागरूकता कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें तथा कृषि विशेषज्ञों से जानकारी प्राप्त कर आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती की तकनीकों को अपनाएँ, जिससे कृषि उत्पादन बढ़े और किसानों की आय में वृद्धि हो सके।डिजीटल कृषि रथ का परिचालन दिनांक 02.07.2026 से 16.07.2026 तक लातेहार जिला के सभी प्रखंडों के ग्राम एवं पंचायतों किया जाएगा।

यह रथ खरीफ मौसम के पूर्व कृषि विभाग द्वारा किसानों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराने के साथ-साथ संभावित सुखाड़ की स्थिति में वैकल्पिक खेती एवं आवश्यक कृषि तकनीकों की जानकारी ग्राम एवं पंचायत स्तर पर भ्रमण के दौरान किसानों तक पहुँचाएगा।डिजीटल कृषि रथ निर्धारित रूट चार्ट के अनुरूप कुल 15 दिनों तक ग्राम एवं पंचायतों का भ्रमण करेगा।डिजीटल कृषि रथ के साथ प्रत्येक गाँव के कृषक मित्र, पंचायत के जनसेवक तथा प्रखंड स्तर पर संबंधित प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखण्ड तकनीकी प्रबंधक एवं सहायक तकनीकी प्रबंधक को टैग किया गया है।

साथ ही जिला स्तर पर पदाधिकारियों को विभिन्न प्रखंडों के वरीय पदाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है। सभी संबंधित अधिकारियों को निर्धारित तिथि के अनुसार कार्यक्रम का सफल संचालन सुनिश्चित करने तथा अधिकाधिक किसानों की सहभागिता सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया है।इस अवसर पर जिला कृषि पदाधिकारी नेहा निश्चल, जिला मत्स्य पदाधिकारी स्वर्णलता मधु लकड़ा, जिला गव्य विकास पदाधिकारी हरिकृष्ण, कृषि निरीक्षक (निजी लेखा) लातेहार, उप परियोजना निदेशक, आत्मा एवं आत्मा कर्मी उपस्थित थे ।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!