
यातायात नियमों के उल्लंघन पर 10 वाहनों का 92,500 रुपये का ई-चालान

Latehar : उपायुक्त संदीप कुमार के निर्देशानुसार गुरुवार, 2 जुलाई 2026 को जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल के नेतृत्व में चंदवा थाना क्षेत्र के अतिदुर्घटना संभावित इलाकों में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया।
अभियान के तहत सिकनी पिकेट, डेढ़टंगवा घाटी और बोरसीदाग क्षेत्र में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से भारी वाहनों एवं दुपहिया वाहनों सहित कुल 132 वाहनों की जांच की गई।जांच के दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले 10 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल 92,500 रुपये का ई-चालान किया गया।
जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार के जांच एवं जागरूकता अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।




