सोशल मीडिया पर वायरल पुलिसकर्मी सुमेंर कुमार और 112 की टीम ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल
Gadhwa : गढ़वा के जांबाज पुलिसकर्मी जो कि सोशल मीडिया पर अपने कर्तव्य,निष्ठा और ईमानदारी के लिए जाने जाते हैं उन्होंने एक बार फिर मानवता का परिचय दिया है।
बताते चले कि गढ़वा जिले के कल्याणपुर चौक के पास गुरुवार की सुबह 10:30 बजे एक सड़क दुर्घटना हुई थी।लापरवाही के कारण दो मोटरसाइकिलों के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई थी।जिसमें दोनों बाइक पर सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

इस बीच तत्परता दिखाते हुए जांबाज पुलिसकर्मी सुमेर कुमार और मौके पर मौजूद डायल 112 की टीम ने एंबुलेंस का इंतजार किए बिना घायलों को तत्काल इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां घायलों का इलाज चल रहा है।
वही इस घटना के बाद पुलिसकर्मी सुमेर कुमार ने परिजनों को सूचना दे दिया था। सूचना मिलने के बाद परिजन अस्पताल पहुंचकर अपने देखरेख में घायलों का इलाज करवा रहे हैं। पुलिसकर्मी सुमेर कुमार ने राहगीरों से अनुरोध किया है कि शॉर्टकट का उपयोग न करें, केवल निर्धारित मार्ग से ही आवागमन करें।
आपकी थोड़ी-सी सावधानी आपकी और दूसरों की जान बचा सकती है।उन्होंने लोगों से वाहन चलाते समय यातायात नियम का पालन करने और हेलमेट पहन कर वाहन चलाने का आग्रह किया है।




