अस्पताल से मोबाइल फोन की चोरी, मरीज और परिजन परेशान

Palamu : मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चोरी की घटना थमने का नाम नहीं ले रहा है।मरीज को क्या पता था।अस्पताल में इलाज कराने आए हैं तो मोबाइल चोरी हो जायेगा।अस्पताल में आंख बंद और डिब्बा गोल वाला कहावत हो गया है। यहां चोरों के आतंक ने मरीजों का जीना मुहाल कर दिया है।अस्पताल में पुलिस कर्मियों के रहते हुए भी मरीज सुरक्षित नहीं है।

बराबर अस्पताल से खबर सुनने को मिलता है कि किसी मरीज का पर्स चोरी हो गया,किसी मरीज का मोबाइल तो किसी मरीज का अन्य सामान चोरी हो गया।ना जाने यह चोरी की घटना कब रुकेगी।ऐसा ही एक घटना शुक्रवार की सुबह सुनने को मिला।पोखरी गांव निवासी वजिद आलम की पत्नी तंजुमन बीबी अपने ससुर के साथ इलाज करवाने मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंची थी।

अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में वह इलाज करवा रही थी।इसी दौरान अस्पताल में चोरी की फिराक में घुम रहे चोरों ने महिला तंजुमन बीवी का मोबाइल चोरी कर अस्पताल से फरार हो गए। वही लगातार इस तरह की चोरी की घटना से अस्पताल के मरीज बिलकुल सुरक्षित नहीं है और डरे सहमे हुए है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!