भारी बारिश से मुंबई में 6 लोगों की मौत
Mumbai : मुंबई में भारी बारिश के बीच मानखुर्द इलाके में हादसा हो गया, जहां एक चॉल का हिस्सा गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई.
जानकारी के अनुसार मुंबई समेत महाराष्ट्र के अलग-अगल इलाकों में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश का दौर जारी है. बारिश के वजह से पेड़ गिरने या दूसरे कारणों से लोगों की मौत की खबर सामने आ रही हैं. इस क्रम में रविवार शाम को भारी बारिश के चलते एक बिल्डिंग का स्लैब गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई. वहीं, एक व्यक्ति को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

यह हादसा मुंबई के मानखुर्द इलाके में हुआ. यहां तेज बारिश के बीच इमारत गिर गई और कई लोग मलबे की चपेट में आ गए. शताब्दी हॉस्पिटल के डॉक्टर पटेल के अनुसार, लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था. इन सभी को मृत घोषित कर दिया गया है. इनमें चार महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं. इस घटना में अब तक 6 लोगों की मौत हो गई है और 1 व्यक्ति घायल है.
अस्पताल में मिली जानकारी के मुताबिक मरने वालों में चार महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं. बता दें कि मानखुर्द इलाका मुंबई के बॉर्डर पर आता है. मानखुर्द के आगे नवी मुंबई शुरू होती है. मानुखर्द इलाके में छोटी छोटी झोपड़पट्टी और छोटे मकान बने हुए हैं. यहां कई सारी एसआरए बिल्डिंग हैं बडे टॅावर नहीं हैं.




