छतरपुर: संदिग्ध परिस्थिति में मिला महिला का शव,जांच में जुटी पुलिस

Palamu : छतरपुर थाना क्षेत्र के मनहू गांव में रविवार देर रात 40 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही छतरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मृतका की पहचान मनहू गांव निवासी रितु देवी (40) के रूप में हुई है। मृतका के पुत्र प्रदीप भुइयां ने बताया कि उनकी मां रविवार सुबह करीब आठ बजे घर से निकली थीं। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका।देर रात गांव के पास उनका शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने की सूचना मिली। इसके बाद ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई।

सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच की जा रही है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!