ऋतिक समाज ट्रस्ट पलामू द्वारा 19 छात्र-छात्राओं के बीच किया गया 5 लाख रुपए छात्रवृत्ति का वितरण
Palamu : ऋतिक समाज ट्रस्ट पलामू के तत्वाधान में स्वर्गीय लक्ष्मण शुक्ला, स्वर्गीय शिवकुमारी देवी, स्वर्गीय आरएपी चौबे एवं स्वर्गीय शकुंतला देवी मेमोरियल छात्रवृत्ति वितरण समारोह का आयोजन 5 जुलाई 2026 को यहां होटल निर्वाणा में किया गया। मौके पर पलामू जिले के 19 ब्राह्मण छात्र-छात्राओं के बीच 5 लाख रुपए छात्रवृत्ति की राशि का वितरण किया गया।

समाज को सशक्त कर रहा है ऋत्विक समाज : एसडीओ संजय पांडेय
कार्यक्रम में उपस्थित बतौर मुख्य अतिथि मेदिनीनगर सदर के अनुमंडल पदाधिकारी संजय पांडे ने कहा कि माता-पिता के आशीर्वाद से ही पुत्र आगे बढ़ता है। उन्होंने कहा कि मनुष्य का जीवन बहुत ही दुर्लभ है। हर मनुष्य को यह जानना चाहिए कि उनके जन्म का उद्देश्य क्या है। जीवन में अगर कोई उद्देश्य नहीं है तो उनका जन्म लेना ही बेकार है। एसडीओ श्री पांडे ने कहा कि किसी भी समाज में दो तरह के लोग होते हैं। एक कुख्यात और दूसरा विख्यात। विख्यात बनने के लिए माता-पिता को अपने बच्चों को अच्छा संस्कार देना चाहिए। उन्होंने कहा कि उड़ने के लिए पूरा ब्रह्मांड है, लेकिन पैर जमीन पर भी आता है।

एसडीओ संजय कुमार पांडे ने कहा कि मैं मंगल पांडे का वंशज हूं। उन्होंने कहा कि व्यक्ति को व्यवहार कुशल होना चाहिए। एसडीओ संजय पांडे ने कहा कि ऋतिक समाज का कार्य काबिले तारीफ है। इसमें सभी की भागीदारी समान रूप से होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आने वाला जेनरेशन ही हम लोगों का भविष्य है। बच्चों में संस्कार कूट-कूट कर भरना चाहिए। उन्होंने कहा की मजबूती के साथ अपने संस्कारों को बचाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऋतिक समाज बहुत ही अच्छा काम कर रहा है। अंत में उन्होंने कहा कि समय पर जो साथ दे वही अपना है। कार्यक्रम में दीनानाथ तिवारी, बलराम तिवारी, शिक्षक विनोद कुमार उपाध्याय, समाजसेवी कृष्णा उपाध्याय, विभाकर पांडे, प्रकाश दुबे, बृजेश शुक्ला, सुनील तिवारी, स्वाति शुक्ला, दीपक दुबे, अवकाश प्राप्त अंचल पदाधिकारी संतोष शुक्ला, सुशील मिश्रा, वनजा शुक्ला, सुमन तिवारी, अजय कुमार पांडे, रमाकांत पांडे, सुनील तिवारी सहित सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक राजीव रंजन पांडे ने किया।

ज्ञान का दीप कभी नहीं बुझना चाहिए : रजनीकांत पांडेय
ऋतिक समाज पलामू के अध्यक्ष रजनीकांत पांडे ने कहा कि समाज 12 वर्षों से शिक्षा देने का कार्य कर रहा है। संस्था का मानना है कि ज्ञान का दीप कभी नहीं बुझना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऋतिक समाज के द्वारा जिन बच्चों को छात्रवृत्ति दिया गया है वे सफल जीवन व्यतीत कर रहे हैं। श्री पांडे ने कहा कि 2023 से ऋत्विक समाज गरीब बच्चों के बीच छात्रवृत्ति का वितरण कर रहा है। ऋत्विक समाज द्वारा 2023 से लगातार छात्रवृत्ति का वितरण किया जा रहा है। हर साल छात्रवृत्ति की राशि बढ़ाया जा रहा है। संस्था का प्रयास है कि अधिक से अधिक छात्रों को छात्रवृत्ति दिया जाए। ताकि पैसे की अभाव में प्रतिभा कुंठित नहीं हो। उन्होंने कहा कि गरीब लोग पैसे की बिना पढ़ाई से वंचित किसी भी कीमत पर नहीं रहेंगे। श्री पांडे ने कहा कि छात्रवृत्ति योजना युवाओं को पंख देने का एक सशक्त माध्यम है। कोई भी प्रतिभा पैसे की कमी से मुरझाएगा नहीं। यह संस्था का संकल्प है। उन्होंने ब्राह्मण बच्चों को जिज्ञासा रखने और कठिन परिश्रम करने का गुर बताया।उन्होंने आपसी भाईचारे को बढ़ाने का भी सुझाव दिया।

मेधावी छात्र छात्राओं की पढ़ाई और गरीब बेटियों की शादी के लिए समर्पित है ऋतिक समाज : डॉक्टर अरुण शुक्ला
कार्यक्रम में उपस्थित ऋतिक समाज पलामू के अभिभावक और संरक्षक डॉक्टर अरुण शुक्ला ने कहा कि अपने कमाई का कुछ ना कुछ ऋतिक समाज को दान जरूर दें। ताकि उस धन को समाज के गरीब परिवारों के बीच बांटा जा सके और उन्हें आगे बढ़ाया जा सके। डॉक्टर अरुण शुक्ला ने कहा कि समाज का उद्देश्य गरीब बच्चों को पंख देना है। उन्होंने कहा कि ऋत्विक समाज मुख्य रूप से दो कार्य कर रहा है। पहला तो यह की गरीब बच्चे शिक्षा से वंचित न रहें और गरीब परिवार की बेटियों की शादी समय पर हो। उन्होंने कहा कि समाज बढ़ चढ़कर समाज हित की कम कर रहा है। डॉक्टर अरुण शुक्ला ने कहा कि ऋतिक समाज की सोच रही है कि गरीब ब्राह्मण परिवार हर हाल में आगे बढ़े।

हम अपने समाज को विकट परिस्थितियों में सहयोग करते हैं : मणिकांत उपाध्याय
ऋतिक समाज के सचिव मणिकांत उपाध्याय में कहा कि ऋतिक समाज दो उद्देश्यों को लेकर आगे बढ़ा है। पहला सामूहिक विवाह कराना और दूसरा मेधावी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति देना। उन्होंने कहा कि जो हमसे मदद मांगते हैं उन्हें ऋत्विक समाज तुरंत मदद देने को तैयार रखना है। उन्होंने कहा कि हम अपने समाज को विकट परिस्थितियों में सहयोग करते हैं। साथ ही गरीब बेटियों की शादी सहित श्राद्ध क्रम में ऋत्विक समाज दिल खोलकर दान देता है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर अरुण शुक्ला के मार्गदर्शन में ऋतिक समाज कम कर रहा है। उन्होंने समाज के सक्षम लोगों से ऋत्विक समाज में दान देने का आह्वान किया।

इन छात्र-छात्राओं को दी गई छात्रवृत्ति की राशि
कार्यक्रम में टेक्निकल और प्रोफेशनल कोर्स की पढ़ाई कर रहे 19 छात्र-छात्राओं के बीच छात्रवृत्ति का वितरण किया गया। जिन छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति की राशि दी गई उनमें जुली कुमारी, हंसराज तिवारी, खुशी कुमारी, अंकित कुमार, रुचि कुमारी, दिवाकर तिवारी, सुमन तिवारी, अमन दुबे, सौरभ कुमार दुबे,ज्योति कुमारी, वैभव पांडे, कुश कुमार तिवारी, यश कुमार दुबे, अनू भास्कर उपाध्याय, कल्पना कुमारी, सौरभ चौबे, शिवांग मंगलम, विराट आयुष पांडे और प्रतीक्षा चौबे के नाम शामिल है। छात्रवृत्ति की न्यूनतम राशि 15 हजार और अधिकतम राशि 40 हजार था।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी वक्ताओं ने कहा : ऋत्विक समाज डॉक्टर अरुण शुक्ला व वनजा शुक्ला की देन
कार्यक्रम में उपस्थित सभी ने एक स्वर से कहा कि ऋतिक समाज डॉक्टर अरुण शुक्ला की देन है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी सभी वक्ताओं ने एक स्वर से मुक्त कंठ से डॉक्टर अरुण शुक्ला की भूरि-भूरि प्रशंसा की. सभी ने एक स्वर से कहा कि ऋत्विक समाज में जो कुछ भी हो रहा है, वह डॉक्टर अरुण शुक्ला और वनजा शुक्ला की देन है। वक्ताओं ने कहा कि डॉक्टर अरुण शुक्ला की सोच हमेशा यही रहता है कि ऋत्विक समाज के बच्चे उच्च शिक्षा प्राप्त कर देश और अपने समाज का नाम रौशन करें। इसी सोच के तहत ऋत्विक समाज आगे बढ़ रहा हैं।




