पाटन में महिला ने फांसी लगाकर दी जान
पाटन में महिला ने फांसी लगाकर दी जान
Palamu : पाटन थाना क्षेत्र के चेतमा गांव में 26 वर्षीय महिला प्रीति देवी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह विजय उपाध्याय की पत्नी थीं।विजय उपाध्याय पेशे से ड्राइवर हैं।घटना सोमवार दोपहर की है।
जानकारी के अनुसार विजय उपाध्याय अपने दोनों बच्चे को लेकर स्कूल चले गए थे। इनके बच्चे सिरमा में निजी विद्यालय में पढ़ते हैं। बच्चे और पति को स्कूल जाने के बाद सुनसान घर में उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
घटना की सूचना मिलने पर किशुनपुर ओपी के सहायक अवर निरीक्षक संतोष कुमार मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। मंगलवार की सुबह चेतमा असमसान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।

जानकारी के अनुसार, प्रीति देवी एक सप्ताह पहले अपने दोनों बच्चों के साथ बिना किसी को बताए मैके से ससुराल से चली गई थीं। इस संबंध में उनके पति विजय उपाध्याय ने पाटन थाना में लिखित सूचना भी दी थी। बताया जा रहा है कि प्रीति दो-तीन दिन पहले ही चेतमा स्थित अपने घर ससुराल लौटी थीं। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।वही इस घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।



