
तीन खंडों में आयोजित क्विज में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा
Latehar :सरस्वती विद्या मंदिर धर्मपुर में शनिवार को शिशु, बाल एवं किशोर सभा में छात्र-छात्राओं ने क्विज प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाई।कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी ने किया।
शिशु वाटिका स्तर की प्रतियोगिता में कक्षा अरुण में निकिता गुप्ता, अद्विका राज एवं मनस्वी वैभव ने क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा उदय में प्रथम तन्वी आनंद द्वितीय अर्ष कुमार तृतीय हिमांशु कुमार हुए।
कक्षा प्रभात ‘अ’ में प्रथम आरुष कुमार द्वितीय अदिति कुमारी तृतीय आराध्या पांडे ने स्थान प्राप्त किया।कक्षा प्रभात ‘ब’ में प्रथम अलका लकड़ा द्वितीय कनक कुमारी तृतीय अर्णव कुमार हुए।प्रथम ‘अ’ में अश्मित राज द्वितीय विधान चंद्र तृतीय आर्यन कुमार ने स्थान प्राप्त किया।कक्षा प्रथम ‘ब’ में प्रथम रोमित कुमार द्वितीय ऋषिकेश कुमार तृतीय सुधांशु कुमार हुए।द्वितीय ‘अ’ में प्रथम अंश कुमार यादव द्वितीय प्रभात रंजन तृतीय राज आनंद स्थान प्राप्त किया। द्वितीय ‘ब’ में प्रथम नैंसी कुमारी द्वितीय सूर्यमणि कुमारी तृतीय अमृता सिंह नए स्थान प्राप्त किया।शिशु वर्ग में कक्षा तृतीय में प्रथम आराध्या कुमारी द्वितीय दीपशिखा कुमारी तृतीय दिव्यांश कुमार रहे।
चतुर्थ में प्रथम रागिनी कुमारी द्वितीय प्रियांशु चंद्रवंशी तृतीय दिव्यांश गुप्ता ने स्थान प्राप्त किया । कक्षा पंचम में आलोक उरांव , श्रेया राज एवं आर्यन सिंह ने क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया । बाल वर्ग मैं कक्षा षष्ठ से सृष्टि कुमारी कक्षा सप्तम से आरुषि यादव तथा कक्षा अष्टम से अदिति कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।किशोर वर्ग में कक्षा नवम से कृष्णा अग्रवाल तथा कक्षा दशम से तन्मय गुप्ता प्रथम स्थान पर रहे।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी आचार्य दीदी दीदी जी का सराहनीय योगदान रहा।





