पलामू पुलिस में 3 अफीम तस्करों को किया गिरफ्तार
Palamu : पलामू पुलिस को दिनांक-10.07.2026 को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि पडवा क्षेत्र से तीन व्यक्ति काला रंग के TVS Rider मोटर साईकल से मादक पदार्थ का तस्करी करते हुये डालटनगंज की तरफ जाने वाले है। इस सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतू वरीय पुलिस पदाधिकारी के दिशा-निर्देशन में पु०अ०नि०-सह-थाना प्रभारी अफजल अंसारी सदर थाना के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुये ग्राम-सिगराखुर्द स्थित दरहा बाबा के पास फोरलाईन सडक पर वाहन चेकिंग अभियान लगाया गया। इसी बीच पडवा के तरफ से एक काले रंग का मोटर साईकल आते हुये दिखाई दिया, जिस पर तीन व्यक्ति सवार थे जिन्हे रोकने हेतु ईशारा किया गया तो मोटर साईकल चालक अपना वाहन रोक दिये। जिनका नाम पता पुछने पर अपना-अपना नाम पता क्रमशः 1. आदित्य कुमार, उम्र-20 वर्ष, पिता-प्रदीप कुमार गुप्ता, सा०-जी०एल०ए० कॉलेज, कचरवा डैम, थाना-शहर, जिला-पलामू 2. नितिश कुमार, उम्र 20 वर्ष, पिता-बिरेन्द्र तिवारी, सा०-सुदना पेट्रोल पम्प के पास, थाना-शहर, स्थायी पता ग्राम पो० थाना-नावाजयपुर, जिला-पलामू एंव 3. रौशन कुमार, उम्र-22 वर्ष, पे०-स्व० सुरेश बैठा, सा०-छतरपुर सोनार मोहल्ला, थाना-छतरपुर जिला-पलामू बताये। तत्पश्चात अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी सदर के द्वारा विधिवत तालाशी लेने पर पकडाये मोटर साईकल चालक आदित्य कुमार के पीठ पर लिये पिठ्दू बैग का तलाशी लिया गया तो बैग से सादा एंव काला रंग का प्लास्टिक में लपेटा हुआ चिपचिपा अफीम जैसा पदार्थ, तीन एण्ड्रायड मोबाईल पाया गया एवं रौशन कुमार के लोअर पजामा के दाहिने पैकट से 450 रूपया पाया गया। अफीम जैसा पदार्थ के बारे में पुछने पर तीनो के द्वारा कोई संतोषजनक जबाब नही दिया गया। तदोपरांत बरामद अफीम जैसा पदार्थ का साथ लाये इलेक्ट्रोनिक तराजू से वजन करने पर उक्त जप्त पदार्थ का वजन लगभग 724 ग्राम पाया गया। पकडाये अफीम के संबंध में पूछने पर किसी के द्वारा कोई संतोषजनक जवाब नही दिया गया और ना ही कोई कागजात प्रस्तुत किया गया तब पकडाये तीनों व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में सदर थाना कांड सं0-76/2026, दिनांक-10.07.2026, धारा-18(b)/21(b)/22(b)/29 एन०डी०पी०एस० एक्ट दर्ज किया गया है।

गिरफ्तारी :-
- आदित्य कुमार, उम्र 20 वर्ष, पिता-प्रदीप कुमार गुप्ता, सा०-जी०एल०ए० कॉलेज, कचरवा डैम, थाना-शहर, जिला-पलामू
- नितिश कुमार, उम्र-20 वर्ष, पिता-बिरेन्द्र तिवारी, सा०-सुदना पेट्रोल पम्प के पास, थाना-शहर, स्थायी पता ग्राम+पो०+थाना-नावाजयपुर, जिला-पलामू
- रौशन कुमार, उम्र 22 वर्ष, पे०-स्व० सुरेश बैठा, सा० छतरपुर सोनार मोहल्ला, थाना-छतरपुर जिला-पलामू
जप्त सामानों की विवरणी :-
- नेवी ब्लू रंग का एक पिठ्ठू बैग
- सादा एंव काला रंग का प्लास्टिक में लपेटा हुआ चिपचिपा काला रंग का अफीम जैसा पदार्थ जिसका वजन लगभग 724 ग्राम




