राज्यपाल ने विश्व रिकॉर्ड धारक डॉ. मेघा रानी को किया सम्मानित

Ranchi : झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने दुनिया में सबसे तेज़ हिंदी लिखने का विश्व रिकॉर्ड स्थापित करने वाली डॉ. मेघा रानी को लोक भवन में आमंत्रित कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर उन्होंने डॉ. मेघा रानी को शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद देते हुए हिंदी भाषा और साहित्य के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहने तथा अपनी लेखनी से नई पीढ़ी को प्रेरित करने का संदेश दिया।राज्यपाल ने कहा कि डॉ. मेघा रानी ने अपनी असाधारण प्रतिभा, समर्पण और कठिन परिश्रम के बल पर न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि हासिल की है, बल्कि वैश्विक स्तर पर हिंदी भाषा का गौरव भी बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की उपलब्धियां समाज और राष्ट्र दोनों के लिए प्रेरणादायी होती हैं।

उन्होंने डॉ. मेघा रानी से आग्रह किया कि वे हिंदी लेखन की अपनी यात्रा को निरंतर जारी रखें, ताकि उनकी लेखनी साहित्य जगत को नई दिशा देने के साथ-साथ युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी रहे।संतोष कुमार गंगवार ने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. मेघा रानी की उपलब्धि देशभर की युवतियों तथा लेखन के क्षेत्र में आगे बढ़ने का सपना देखने वाले युवाओं को नई प्रेरणा देगी। उन्होंने कहा कि अनुशासन, निरंतर अभ्यास और दृढ़ संकल्प से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है और डॉ. मेघा रानी इसकी उत्कृष्ट मिसाल हैं।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!