CEIR पोर्टल से बरामद 36 गुमशुदा मोबाइल उनके असली मालिकों को लौटाए

Sanjay prajapati @ united palamu

Latehar : पुलिस द्वारा संचार साथी (CEIR) पोर्टल के माध्यम से गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में शनिवार, 25 जुलाई 2026 को पुलिस अधीक्षक, लातेहार ने बरामद किए गए 36 गुमशुदा मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे।

लातेहार पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि उनका मोबाइल फोन गुम हो जाता है या चोरी हो जाता है, तो उसकी जानकारी संचार साथी (CEIR) पोर्टल पर दर्ज करें अथवा अपने निकटतम थाना में संपर्क कर शिकायत दर्ज कराएं। इससे पुलिस को मोबाइल फोन की शीघ्र बरामदगी में सहायता मिलती है।

लातेहार पुलिस ने बताया कि साइबर सेल की सक्रियता और CEIR पोर्टल के प्रभावी उपयोग से लगातार गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को लौटाए जा रहे हैं।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!