DIG Palamu किशोर कौशल ने सतबरवा थाना का किया निरीक्षण, पुलिस व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने का दिया निर्देश

मेदिनीनगर : पलामू के पुलिस उप-महानिरीक्षक किशोर कौशल ने सतबरवा थाना का निरीक्षण किया। थाना परिसर पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।इस दौरान पुलिस उप-महानिरीक्षक ने थाना की कार्यप्रणाली, विधि-व्यवस्था एवं पुलिस प्रशासन से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इस दौरान थाना स्तर पर संचालित कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक बिंदुओं पर जानकारी प्राप्त की।निरीक्षण के क्रम में पुलिस उप-महानिरीक्षक ने थाना में संधारित अभिलेखों एवं विभिन्न पंजीयों का अवलोकन किया। इस दौरान अभिलेख एवं पंजी अद्यतन स्थिति में नहीं पाए गए, जिस पर उन्होंने असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को एक सप्ताह के भीतर सभी अभिलेखों एवं पंजीयों में आवश्यक प्रविष्टियां पूर्ण कर उन्हें अद्यतन करने का निर्देश दिया।

उन्होंने पुलिस व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने, कानून-व्यवस्था संधारण तथा आम नागरिकों की शिकायतों के त्वरित निष्पादन के महत्व पर जोर दिया। थाना स्तर पर पुलिसिंग को सुदृढ़ बनाने और अपने दायित्वों का तत्परता एवं जवाबदेही के साथ निर्वहन करने की आवश्यकता पर भी बल दिया गया।

निरीक्षण में एसडीपीओ सदर पलामू राजेश यादव, एसआई प्रदीप कुमार (सतबरवा थाना प्रभारी) एवं सतबरवा थाना में पदस्थापित पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!