IAS बने पलामू के अपर समाहर्ता कुंदन कुमार, DC ने दी बधाई

Palamu : झारखंड प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी एवं पलामू के अपर समाहर्ता कुंदन कुमार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में प्रोन्नति मिली है। राज्य सिविल सेवा कोटे से भारतीय प्रशासनिक सेवा में नियुक्ति के साथ उन्होंने प्रशासनिक सेवा के अपने सफर में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।

भारत सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय (DoPT) ने 10 नवंबर को इस संबंध में अधिसूचना जारी की है। कुंदन कुमार को वर्ष 2024 की रिक्तियों के आधार पर IAS में प्रोन्नति प्रदान की गयी है।उनकी इस उपलब्धि पर शुक्रवार को जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने मिठाई खिलाकर बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।

उपायुक्त श्री शेखावत ने उनकी नयी प्रशासनिक जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं देते हुए आगे भी जनसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान की अपेक्षा जतायी।कुंदन कुमार की IAS में प्रोन्नति पलामू जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है।

उनकी यह सफलता न केवल उनके प्रशासनिक अनुभव एवं सेवाकाल की महत्वपूर्ण उपलब्धि है, बल्कि राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!