Jharkhand Police ने 1114 गुम मोबाइल बरामद कर उनके मालिकों को सौंपे

Ranchi : झारखंड पुलिस ने गुम और खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए गए विशेष अभियान में शुक्रवार को बड़ी सफलता हासिल की। सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर (सीईआईआर) पोर्टल के प्रभावी इस्तेमाल के जरिए राज्य के सभी 24 जिलों से कुल 1114 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे गए।

झारखंड पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर सभी 24 जिलों में एक साथ अभियान चलाया गया। मोबाइल वापस मिलने से लोगों में खुशी और राहत देखी गई। नागरिकों ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि इससे उन्हें आर्थिक नुकसान से राहत मिली है।

अभियान में कोडरमा जिला सबसे आगे रहा। वहां पुलिस ने 177 मोबाइल फोन बरामद किए। इसके बाद गिरिडीह में 105 और सरायकेला में 103 मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को सौंपे गए।

जिलेवार बरामद मोबाइल फोन

रांची-47, गुमला-31, लोहरदगा-09, खूंटी-28, सिमडेगा-63, जमशेदपुर-22, चाईबासा-26, सरायकेला-103, पलामू-97, गढ़वा-38, लातेहार-20, बोकारो-60, धनबाद-22, हजारीबाग-39, कोडरमा-177, गिरिडीह-105, चतरा-14, रामगढ़-61, दुमका-15, देवघर-09, जामताड़ा-17, गोड्डा-21, पाकुड़-36 और साहेबगंज-54 मोबाइल फोन बरामद किए गए।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!