JPSC-JSSC में हुए अनियमितता के तार palamu से भी जुड़ा, CID लगातार कर रही है छापेमारी, आरोपी फरार

Palamu : JPSC-JSSC की परीक्षा में हुए अनियमितता के तार पलामू से भी जुड़ चुका है। इसी सिलसिले में बुधवार को सीआईडी ने पलामू में दूसरी बार दबिश दी। CID की टीम शिक्षक संतोष कुमार सिंह और कोचिंग संचालक रविशंकर कुमार की तलाश में उनके घरों पर पहुंची।

सीआईडी की टीम दोनों आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए वारंट के साथ पहुंची थी। जानकारी के अनुसार परीक्षाओं में गड़बड़ी का खुलासा होने के बाद से ही संतोष कुमार सिंह और रविशंकर कुमार फरार चल रहे हैं। जानकारी के अनुसार रविशंकर रांची में एक कोचिंग सेंटर चलाता है।

सीआईडी की टीम मेदिनीनगर शहर थाना पुलिस के साथ संतोष कुमार सिंह के हमीदगंज स्थित बीएन कॉलेज के पास वाले घर पर पहुंची। वहीं, जीएलए कॉलेज के पास रविशंकर के आवास पर भी दबिश दी गई। टीम ने दोनों के परिवार वालों से पूछताछ कर जानकारी जुटाने का प्रयास किया, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला।

पुलिस के अनुसार, दोनों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। परिवार वालों को गिरफ्तारी वारंट की जानकारी दे दी गई है।

इस पूरे मामले में गत 3 अगस्त को हुई कार्रवाई महत्वपूर्ण मानी जा रही है। उस दिन सीआईडी और पलामू पुलिस की संयुक्त टीम ने मेदिनीनगर और नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र में एक साथ तीन स्थानों पर छापेमारी की थी। टीम ने पांच घंटे तक घरों के एक-एक कमरे, अलमारी, दस्तावेज और अन्य सामान की बारीकी से जांच की थी।

तलाशी के दौरान कुछ संदिग्ध कागजात और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए गए थे। जानकारी के मुताबिक, पलामू में यह कार्रवाई जेपीएससी नियुक्ति में गड़बड़ी के मामले में गिरफ्तार परीक्षा माफिया अभय तिवारी से पूछताछ के दौरान मिले इनपुट के आधार पर की गई थी। इसी इनपुट के बाद सीआईडी की अलग-अलग टीमों ने एक साथ कार्रवाई की थी।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!