Palamu : धनतेरस व दीपावली त्यौहार को लेकर बाजार क्षेत्र में ट्रैफिक प्रभारी ने लगवाया ब्रैकेटिंग

PALAMU : धनतेरस और दीपावली को लेकर मेदिनीनगर मुख्य बाजार में भयंकर ट्रैफिक जाम और भीड़भाड़ की समस्या से निपटने के लिए ट्रैफिक प्रभारी रूद्रानंद सरस ने बाजार क्षेत्र में शुक्रवार को ब्रैकेटिंग लगवा दिया है।ताकि बाजार में भीड़भाड़ की समस्या उत्पन्न ना हो।

इस संबंध में जानकारी देते हुए ट्रैफिक प्रभारी रूद्रानंद सरस ने बताया कि त्योहार के सीजन में हमेशा बाजार में चारपहिया वाहनों के घुसने से जान की समस्या उत्पन्न हो जाती है। जिसके वजह से बाजार में खरीदारी करने वाले लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

इसी को लेकर बाजार क्षेत्र में हर चौक चौराहे पर ब्रैकेटिंग लगवा दिया गया है।ताकि लोग आसानी से बाजार में सामान की खरीदारी कर सके। उन्होंने कहा कि यदि बाजार क्षेत्र से कोई भी व्यक्ति ब्रैकेटिंग को हटाने का प्रयास करेगा और अपने चार पहिया वाहन को घुसने का प्रयास करेगा तो उसके ऊपर कानूनी कार्रवाई के जायेगी।

उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि लोग अपने वाहन को पार्किंग में लगाकर बाजार में खरीदारी करने जाएं।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!