Palamu : पुलिस जवान को करैत सांप ने काटा, इलाज के बाद खतरे से बाहर
Palamu : पलामू पुलिस लाइन में तैनात झारखंड पुलिस के जवान राज किशोर सिंह को शनिवार की शाम करीब 7:30 बजे करैत सांप ने काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार राज किशोर सिंह पुलिस लाइन अपने कमरे में थे और कुछ काम कर रहे थे।इसी बीच उन्हें करैत सांप ने काट लिया।

उसके बाद पुलिस लाइन में तैनात अन्य पुलिस जवानों के द्वारा घायल राजकिशोर सिंह को इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां इलाज के बाद वह खतरे से बाहर है।
घटना की जानकारी मिलने पर मेजर शह इंस्पेक्टर सुरेश राम मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचकर अपने देखरेख में घायल राज किशोर सिंह का इलाज करवाया।वही अस्पताल में डॉक्टर आरके रंजन के देखरेख में राज किशोर सिंह का इलाज जारी है। जहां इलाज के बाद राज किशोर सिंह खतरे से बाहर हैं।



