Palamu : भारत के मुख्य न्यायाधीश द्वारा लीगल एड क्लिनिक का हुआ वर्चुअल उद्घाटन

Palamu : भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत के द्वारा सोमवार को बीएनएस लॉ कॉलेज, पलामू में लीगल एड क्लिनिक का वर्चुअल उद्घाटन  सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति श्री एस चन्द्रशेखर,सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति श्री अपरेश कुमार सिंह, झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश व झालसा के कार्यकारी अध्यक्ष न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद व न्यायमूर्ति रोगोंन मुखोपाध्याय की उपस्थिति में व्यवहार न्यायालय देवघर से किया गया।

उक्त कार्यक्रम के वर्चुअल उद्घाटन के मौके पर जिले के सदर प्रखंड के भुसडिया में स्थित भीष्म नारायण सिंह विधि महाविद्यालय में एडीजे सह प्रभारी पीडीजे ज्योति शील के नेतृत्व में जिले के उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत,एनपीयू यूनिवर्सिटी के वीसी दिनेश कुमार सिंह,पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी, सीजेएम मनोरंजन कुमार,एसीजेएम श्री सुशीला सोरेंग,डालसा सचिव सौरभ कुमार गौतम, सिविल जज सीनियर डिवीजन रविशंकर पाण्डेय, सिविल जज सीनियर डिवीजन शम्भू ,बीएनएस लॉ कॉलेज के प्रचार्य पंकज कुमार, लीगल एफ डिफेंस काउंसिल के चीफ अमिताभ चन्द्र सिंह, डिप्टी चीफ संतोष कुमार पांडेय,एलएडीसी के असिस्टेंट वीर विक्रम वक्स राय, पुष्कर राज, कुमारी नीतू सिंह,के अलावे डालसा के असिस्टेंट संजीव सिंह, मयंक गुप्ता,एलएडीसी के ऑफिस असिस्टेंट अमित कुमार विश्वकर्मा, पीएलवी बिनय प्रसाद,बीरेंद्र कुमार,भागीरथी दुबे,दीपक रवि,कालेज के शिक्षक छात्र व पीएलवी उपस्थित रहे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!