Palamu : 28 सितंबर से 72 वर्षीय व्यक्ति लापता, परिजन परेशान

पड़वा एसबीआई बैंक से पैसा निकालने निकले थे रामकिशुन पांडे

Palamu : पाटन थाना क्षेत्र के गंगतुआ गांव निवासी रामकिशुन पांडे उम्र करीब 72 वर्ष 28 सितंबर से लापता है। इस संबंध में जानकारी देते हुए लापता के पुत्र राकेश पांडे ने बताया कि 28 सितंबर को रामकिशुन पांडे पड़वा एसबीआई बैंक से पैसा निकालने गए थे।इसके बाद से वह घर वापस नहीं लौटे हैं। उनके घर नहीं लौटने पर परिजनों के द्वारा पड़वा थाना क्षेत्र सहित सगे संबंधियों के यहां उनका तलाश किया गया।परंतु अभी तक उनका कोई पता नहीं चल पाया है और वह लापता है।

उनके लापता हो जाने के बाद परिजनों के द्वारा पाटन थाना में रामकिशुन पांडे के लापता होने का मामला दर्ज करा दिया गया है।वही मामला दर्ज होने के बाद पाटन थाना की पुलिस भी लापता रामकिशुन पांडे की तलाश में जुट गई है। पाटन थाना की पुलिस और परिजनों ने आम जनों से आग्रह किया है कि यदि कोई भी व्यक्ति इन्हें कहीं देखे तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को या फिर परिजनों के मोबाइल नंबर 7634969720 पर देने का कष्ट करें।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!