Palamu S.P. ने शहर थाना का किया निरीक्षण, थाना के बाउंड्री से सटे दुकान को हटाने का दिया निर्देश

Palamu : पलामू एसपी कपिल चौधरी ने गुरुवार की रात शहर थाना का निरीक्षण किया. इस दौरान यह देखा गया कि शहर थाना के अहाता से सटे कई दुकानें चल रही हैं। थाना के अहाता के पास दुकानें लगाए जाने से सुरक्षा को लेकर समस्या उत्पन्न हो सकती है या पुलिस की गोपनीयता भंग हो सकती है।

इन सभी बातों को ध्यान में रखकर एसपी कपिल चौधरी ने शहर थाना प्रभारी और ट्रैफिक प्रभारी को शहर थाना के पास से सभी दुकानों को हटाने का निर्देश दिया है।साथ ही शहर थाना से सटे हुए अवैध पार्किंग को भी हटाने को कहा गया है।

पलामू एसपी कपिल चौधरी दो घंटे से भी अधिक समय तक शहर थाना में रुके थे। इस दौरान एसपी कपिल चौधरी ने शहर थाना के पुलिस पदाधिकारियों को विधि-व्यवस्था को लेकर कई बिंदुओं पर निर्देश दिए. साथ ही एसपी ने कई मामलों की समीक्षा भी की।एसपी ने शहर थाना क्षेत्र में पुलिसिंग को बेहतर करने के साथ-साथ गश्ती बढ़ाने का भी निर्देश दिया है।इस दौरान उन्होंने महत्वपूर्ण मुकदमों की भी समीक्षा की.

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!