Palamu S.P के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में वाहन जांच अभियान चलाया गया

Palamu : पलामू एसपी कपिल चौधरी के निर्देश पर पलामू जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में रविवार को शाम 4:00 बजे से 6:00 बजे तक विधि-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने, अपराध नियंत्रण, अवैध हथियार / मादक पदार्थ एवं अन्य अवैध सामग्रियों की तस्करी पर नियंत्रण, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन जांच, असामाजिक तत्वों पर प्रभावी निगरानी एवं यातायात व्यवस्था सुदृढ़ बनाये रखने के उद्देश्य से कुल 12 स्थानों पर सघन वाहन जांच अभियान संचालित किया गया।

जांच के दौरान बिना नंबर प्लेट के वाहन, फैंसी नंबर प्लेट वाले वाहन, ब्लैक फिल्म लगे वाहन, वाहनों में अतिरिक्त मोडिफिकेशन यथा Name Board, Extra light इत्यादि, Drunk & Drive, Without Helmet, Without Seat Belt वाले वाहनों का जांच किया गया। इस दौरान कुल दो पहिया 418 एवं चार पहिया 306 वाहनों की जाँच की गई। जिसमें 05 दो पहिया वाहन को जप्त, 04 दो पहिया वाहन को चालान हेतु भेजा गया एवं 10 चार पहिया वाहन का ब्लैक फिल्म भी हटाया गया।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!