Palamu SP ने गुम हुए 97 मोबाइल फोन को वास्तविक धारकों को लौटाया

Palamu : पलामू पुलिस ने पलामू जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम हुए 97 मोबाइल फोन बरामद कर शुक्रवार को एसपी कार्यालय के मीटिंग हॉल में कार्यक्रम कर उनके सत्यापित वास्तविक मालिकों को सौंपा। लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी।

पलामू एसपी ने बताया कि सीईआईआर पोर्टल एवं अन्य तकनीकी माध्यमों की सहायता से इन गुम मोबाइलों का पता लगाया गया। बरामद अधिकांश मोबाइल पिछले दो माह के दौरान गुम हुए थे, जबकि कुछ मोबाइल इससे पहले गुम हुए थे। सभी मोबाइलों का सत्यापन करने के बाद उनके वास्तविक धारकों को विधिवत सुपुर्द किया गया।

एसपी ने लोगों से अपील किया कि मोबाइल गुम होने या चोरी होने पर तत्काल संबंधित थाना में सूचना दें और सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि तकनीकी सहायता से उसकी बरामदगी सुनिश्चित की जा सके। कार्यक्रम में विभिन्न थाना प्रभारियों सहित कई लोग मौजूद थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!