
Palamu: पिंटू होटल में प्रशासन ने मारा छापा, 5 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त
Palamu : मेदिनीनगर सदर अनुमंडल क्षेत्र के चैनपुर स्थित पिंटू होटल (फैमिली रेस्टोरेंट) में खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन का मामला सामने आया है। सदर एसडीएम मेदिनीनगर (पलामू) के निर्देश पर एफएसओ पलामू-1 लव कृष्ण गुप्ता और उनकी टीम ने होटल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान खाद्य सुरक्षा नियमों एवं निर्धारित मानकों में कई अनियमितताएं पाई गईं।

शुक्रवार की देर शाम निरीक्षण के दौरान होटल की रसोई में एचपी गैस के पांच घरेलू एलपीजी सिलेंडर पाए गए। टीम ने कार्रवाई करते हुए सभी पांचों घरेलू सिलेंडरों को जब्त कर लिया। जब्त सिलेंडरों को तत्काल चैनपुर स्थित वैष्णव गैस एजेंसी को सुपुर्द कर दिया गया।
अधिकारियों के अनुसार व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के इस्तेमाल पर निर्धारित नियमों के तहत कार्रवाई की जाती है। होटल में खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन को लेकर भी जांच की गई। कार्रवाई के बाद होटल संचालकों में हड़कंप मच गया। प्रशासन ने खाद्य प्रतिष्ठानों को नियमों का पालन करने की हिदायत दी है।



