Palamu : लूट के मोटरसाइकिल और मोबाइल के साथ 3 अपराधी अरेस्ट

Ramgadh : पलामू पुलिस ने लूट के मोटरसाइकिल और मोबाइल के साथ तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। दिनांक 23.06.2026 को वादी सुरजदेव भुईयां, उम्र 32 वर्ष, पिता रामनाथ भुईयां, ग्राम बेनीडीह, टोला कबरा बथान, थाना रामगढ़, जिला पलामू एक लिखित आवेदन दिया था कि दिनांक 22.06.2026 को समय करीब 8 बजे संध्या में ग्राम सरहुआ से अपने घर जा रहे थे। इसी बीच तिनकोनिया मोड़ के समीप तीन अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा मोटरसाईकिल से पीछा करते हुए वादी को रोककर उसके साथ मारपीट करते हुए वादी का एक Vivo कम्पनी का मोबाईल एवं स्पलेन्डर प्लस मोटरसाईकिल रजि०सं०-JH14P-5442 को लूट लिया गया। प्राप्त आवेदन के आधार पर रामगढ़ थाना कांड सं0-21/26, दिनांक 23.06.2026, धारा-309 (6) बी०एन०एस० दर्ज किया गया।

कांड के अनुसंधान के कम में त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनिकी साक्ष्य के मदद से लूटे गये मोबाईल एवं घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाईकिल रजि सं0-JH03AU-5407 को अभियुक्त चन्दन कुमार, पिता गुप्तेश्वर सिंह, ग्राम बाधी, थाना रामगढ़ जिला पलामू के पास से बरामद किया गया। अभियुक्त चन्दन कुमार के अपराध स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर लूट की घटना में शामिल अन्य अभियुक्त 1. अक्षय कुमार रजक, पिता योगेन्द्र बैठा, 2. अंकुर कुमार, पिता प्रगास बैठा दोनो ग्राम बाघी, थाना रामगढ़, जिला पलामू के निशानदेही पर लूटे गये मोटरसाईकिल रजि०सं०- JH14P-5442 को अभियुक्त अक्षय कुमार रजक के ग्राम भड़गांव, टोला फुलवारी, थाना चैनपुर, जिला पलामू स्थित रिश्तेदार के घर से बरामद किया गया। घटना से संबंधित बरामद उक्त सभी सामानों का विधिवत् जप्ती सूची तैयार किया गया तथा उक्त तीनों अभियुक्तों को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

गिरफ्तारी –

  1. अक्षय कुमार रजक, उम्र 22 वर्ष, पिता योगेन्द्र बैठा, ग्राम बाधी (धोबी टोला), थाना रामगढ़, जिला पलामू
  2. चन्दन कुमार, उम्र 23 वर्ष, पिता गुप्तेश्वर सिंह, ग्राम बाघी (धोबी टोला), थाना रामगढ़, जिला पलामू।
  3. अंकुर कुमार, उम-20 वर्ष, पिता प्रगास बैठा, ग्राम बाघी (धोबी टोला), थाना रामगढ़, जिला पलामू।

बरामदगी :-

  1. लूटा गया स्पलेन्डर प्लस मोटरसाईकिल रजि० सं०-JH14P-5442
  2. लूटा गया Vivo कम्पनी का मोबाईल
  3. घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाईकिल रजि० सं०-JH03AU-5407
  4. घटना में प्रयुक्त डराने के लिए खिलौना जैसा पिस्टल।
  5. मोबाईल फोन-04
  6. लूटे गये मोटरसाईकिल का नम्बर प्लेट
  7. लूटे गये मोटरसाईकिल का दोनो लुकिंग ग्लास।
  8. प्लास-01, स्कू ड्राईवर-01 एवं रिच-021

छापामारी दल :-

  1. पु०अ०नि०-सह-थाना प्रभारी ओमप्रकाश साह, रामगढ़ थाना,
  2. पु०अ०नि० उदीप कुमार बाघवार, रामगढ़ थाना।
  3. पु०अ०नि० शिवशंकर प्रसाद, रामगढ़ थाना।
  4. सशस्त्र बल रामगढ़ थाना रिजर्व गार्ड।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!