Ranchi: आमरण अनशन पर बैठे छात्र राहुल क्रांति से मिलीं भाजपा की वरिष्ठ नेत्री सुश्री स्मिता आनंद
Ranchi : भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री सुश्री स्मिता आनंद ने आज राँची स्थित सदर अस्पताल पहुँचकर JSSC एवं JPSC में कथित महाघोटाले की CBI जाँच की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे पलामू के छात्र राहुल क्रांति जी से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। सुश्री स्मिता आनंद ने चिकित्सकों से राहुल क्रांति के स्वास्थ्य के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
चिकित्सकों ने बताया कि तबीयत अधिक बिगड़ने के कारण उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लंबे समय से आमरण अनशन पर रहने के कारण उनका स्वास्थ्य चिंताजनक बना हुआ है।

सुश्री आनंद ने राहुल क्रांति के प्रति अपनी एकजुटता व्यक्त करते हुए कहा कि छात्रों के हितों और प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए उठाई जा रही उनकी मांग गंभीर और महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सरकार को छात्रों की चिंताओं को गंभीरता से लेते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जाँच सुनिश्चित करनी चाहिए।
उन्होंने चिकित्सकों से राहुल क्रांति को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का आग्रह किया तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
सुश्री आनंद ने कहा कि युवाओं और छात्रों की आवाज को लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से उठाने वालों की मांगों पर सरकार को संवेदनशीलता के साथ विचार करना चाहिए।




