अविनाश देव ने गिरिडीह स्थित आवास पहुंचकर दिवंगत मंत्री शुदिव्य सोनू को अर्पित किया श्रद्धासुमन

सुदिव्य कुमार सोनू के निधन से झारखंड ने अपना एक कर्मठ सपूत खो दिया : अविनाश देव

Palamu  : झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के असमय निधन से पूरे झारखंड में शोक की लहर है। उनके निधन पर प्रजापति (कुम्हार) समाज की ओर से शोकसभा आयोजित कर दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। शोकसभा में समाज के लोगों ने नम आंखों से उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए और उनके व्यक्तित्व, संघर्ष एवं जनसेवा को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार पीड़ा को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

इस अवसर पर पलामू के युवा झामुमो नेता सह झारखंड माटी कला बोर्ड के निवर्तमान सदस्य अविनाश देव ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का जाना केवल उनके परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे झारखंड के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू के निधन से झारखंड ने अपना एक कर्मठ सपूत खो दिया है। उनका असमय जाना हम सभी के लिए गहरा व्यक्तिगत और सामाजिक दुःख है।

अविनाश देव ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू ने जनहित और राज्य के विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य किया है। उनके संघर्ष, सेवा भावना और जनहित के प्रति समर्पण को लोग लंबे समय तक याद रखेंगे।

उन्होंने बताया कि वे स्वयं पलामू से गिरिडीह स्थित दिवंगत मंत्री के आवास उत्सव भवन पहुंचे और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की तथा उनकी पत्नी को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि इस कठिन घड़ी में प्रजापति समाज और झारखंड मुक्ति मोर्चा परिवार पूरी मजबूती के साथ शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है।

शोकसभा में दीपक पंडित, ध्रुवदेव पंडित, रामेश्वर पंडित, प्रकाश पंडित, दुखन पंडित, मनोज पंडित, रोहन पंडित, जागेश्वर पंडित, ओमप्रकाश कुमार, राजेश कुमार, राजेश प्रजापति, अजय पंडित, शुभम कुमार, सीताराम पंडित, अजय कुमार पंडित, शंभू पंडित, अमित कुमार, प्रकाश कुमार और शंकर पंडित सहित समाज के दर्जनों लोग उपस्थित थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!