अविराम कॉलेज ऑफ फार्मेसी एंड नर्सिंग में श्रद्धा व उत्साह के साथ मनी गांधी और शास्त्री जयंती

Latehar:चंदवा प्रखंड अंतर्गत हुटाप स्थित ‘अविराम कॉलेज ऑफ फार्मेसी एंड नर्सिंग’ के प्रांगण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम और श्रद्धाभाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर संस्थान के सचिव इंद्रजीत भारती मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के सचिव इंद्रजीत भारती, नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्या अनमोल शिल्पी एक्का तथा फार्मेसी कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य हम्माद रज़ा द्वारा संयुक्त रूप से महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया।

​सभा को संबोधित करते हुए कॉलेज के सचिव इंद्रजीत भारती ने कहा कि पूज्य बापू के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत आज भी पूरे विश्व का मार्गदर्शन कर रहे हैं। वहीं, लाल बहादुर शास्त्री जी की सादगी, ईमानदारी और उनका दिया नारा “जय जवान, जय किसान” हमें राष्ट्रसेवा और स्वावलंबन की सतत प्रेरणा देता है।

उन्होंने कहा कि चिकित्सा और सेवा क्षेत्र से जुड़ने वाले विद्यार्थियों को इन दोनों महापुरुषों के उच्च आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए।
​नर्सिंग प्राचार्या अनमोल शिल्पी एक्का ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नर्सिंग का पेशा सीधे तौर पर मानवीय सेवा और करुणा से जुड़ा है, जो गांधी जी के सेवा-भाव के सबसे करीब है। वहीं फार्मेसी के प्रभारी प्राचार्य हम्माद रज़ा ने लाल बहादुर शास्त्री जी के दृढ़ संकल्प और अनुशासन पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को अपने अध्ययन व करियर में निष्ठावान बनने के लिए प्रेरित किया।

​कार्यक्रम के दौरान संस्थान परिसर में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया, जिसमें शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस मौके पर कॉलेज के समस्त प्राध्यापक, शिक्षकेतर कर्मचारी और भारी संख्या में नर्सिंग व फार्मेसी के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!