आधार व पेंशन के लिए दर दर भटक रही है बुर्जुग महिला

लातेहार : नगर पंचायत क्षेत्र के बानपुर ग्राम की एक बुर्जुग महिला फूलो मसोमात पति स्‍व परमेश्‍वर भुईयां, आधार कार्ड बनवाने व पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए दर दर भटक रही है।उसने बताया कि वार्ड में लगने वाले शिविर में उसने कई बार आधार कार्ड एवं पेंशन के लिए आवेदन दिया, लेकिन अभी तक न तो

उसका आधार कार्ड बना और ना ही उसे वृद्धा पेंशन ही मिला।महिला के चार बेटे और चार बेटियां हैं, लेकिन कोई उसे अपने घर में नहीं रखते हैं, इस कारण वह दूसरों के सहारे किसी प्रकार जीवन यापन कर रही है।उसने कहा कि अगर उसे पेंशन मिलता तो कुछ राहत होती।

महिला ने बताया कि उसने स्‍थानीय वार्ड पार्षद से भी कई बार आधार कार्ड एवं पेशन योजना का लाभ दिलाने की गुहार लगा चुकी है, लेकिन वार्ड पार्षद ने भी उनकी एक नहीं सुनी।महिला का आधार कार्ड नहीं बनने के कारण उसे किसी भी सरकारी योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है।उन्‍होने उसका आधार कार्ड बनवा देने एवं पेंशन तथा आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग प्रशासन से की है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!