इंटर स्टेट अफीम तस्कर गिरोह के 4 तस्कर गिरफ्तार, 7 लाख का अफीम जब्त

Ranchi : चतरा सदर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय अफीम तस्कर गिरोह का खुलासा किया है। एसडीपीओ संदीप सुमन के नेतृत्व में गठित सदर थाना पुलिस की स्पेशल टीम ने छापेमारी कर एक किलो 319 ग्राम अवैध अफीम बरामद की और मौके से चार तस्करों को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने तस्करों के पास से अफीम के अलावा एक काले रंग की मारुति स्विफ्ट कार ( पीबी08 एफटी-1403), विभिन्न कंपनियों के चार मोबाइल फोन तथा पांच हजार रुपये नकद भी बरामद किए हैं। बरामद अफीम की अनुमानित कीमत करीब सात लाख रुपये बताई जा रही है।

एसडीपीओ ने बताया कि यह गिरोह सदर थाना अंतर्गत टिकर-जितनी रोड के रास्ते अफीम की बड़ी खेप खपाने की फिराक में था। सूचना मिलते ही विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया और टिकर रोड पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इसी दौरान संदिग्ध स्विफ्ट कार को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें अफीम की खेप बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपिताें की पहचान संतोष कुमार दांगी, रूपेश कुमार यादव (दोनों चतरा निवासी), हरेन्द्र सिंह तथा दविन्द्रपाल सिंह (दोनों जालंधर और शाहकोट, पंजाब निवासी) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार तस्कर चतरा जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र से अफीम खरीदकर उसे पंजाब ले जाने की तैयारी में थे।

आरोपिताें के पास से ओप्पो, आईफोन 14 प्रो मैक्स, वीवो और रेडमी जैसे महंगे मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। एसडीपीओ ने कहा कि इस कार्रवाई से साफ है कि तस्करों का नेटवर्क झारखंड से लेकर पंजाब तक फैला हुआ है। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों, संपर्कों और फॉरवर्ड-बैकवर्ड लिंकेज की जांच में जुटी है। इस अभियान में सदर थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक अवधेश सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक शमी अंसारी, मनीष कुमार, कासिम अंसारी सहित सशस्त्र बल के जवान और चौकीदार शामिल थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!