उटारी रोड : गैस सिलेंडर से घर में लगी आग,घर में रखे लाखो रुपए का सामान जल कर राख

Palamu : पलामू जिले के ऊटारी रोड प्रखंड की मुरमा कला पंचायत के पिपरखाड़ गांव में बीती रात अखिलेश विश्वकर्मा के घर गैस सिलेंडर में आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। घटना के बाद घर में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गई।

बताया जाता है कि गैस सिलेंडर में आग लगने के बाद ग्रामीणों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए आग पर काबू पाया।गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। घर के सभी सदस्य सुरक्षित हैं।घटना में लाखों रुपये की संपत्ति के नुकसान की बात सामने आई है।

ग्रामीणों की तत्परता से आग पर काबू पा लिए जाने के कारण बड़ा हादसा टल गया। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर उटारी रोड थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय लोगों से आग लगने के कारण का पता लगाने की प्रक्रिया में जुट गई है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!