उत्तर कोयल मुख्य नहर में अविलंब पानी छोड़ा जाए, धान की खेती हो रही है प्रभावित : सूर्या सोनल सिंह

Palamu : भाजपा युवा नेता सूर्या सोनल सिंह ने उत्तर कोयल मुख्य नहर में अब तक पानी नहीं छोड़े जाने पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि धान का सीजन चल रहा है, लेकिन पर्याप्त बारिश नहीं होने के कारण किसान सिंचाई के लिए पूरी तरह उत्तर कोयल मुख्य नहर पर निर्भर हैं। इसके बावजूद अब तक नहर में पानी नहीं छोड़ा गया है।

उन्होंने कहा कि सबसे आश्चर्य की बात यह है कि मोहम्मदगंज बैराज में उपलब्ध अतिरिक्त पानी को वापस कोयल नदी में छोड़ा जा रहा है, जबकि उसी पानी का उपयोग हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र के किसानों की सिंचाई के लिए किया जा सकता है। यदि समय रहते नहर में पानी नहीं छोड़ा गया, तो हजारों किसानों की धान की खेती प्रभावित होगी और उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा।

सूर्या सोनल सिंह ने जिला प्रशासन, उत्तर कोयल सिंचाई परियोजना के संबंधित अधिकारियों एवं मुख्यमंत्री से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि किसानों के हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बिना किसी विलंब के उत्तर कोयल मुख्य नहर में पानी छोड़ा जाए।

उन्होंने कहा कि खेती का समय किसी का इंतजार नहीं करता। यदि अभी निर्णय लेने में देरी हुई तो इसका सीधा नुकसान हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र के किसानों को उठाना पड़ेगा। इसलिए प्रशासन को संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि किसानों की फसल सुरक्षित रह सके।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!