ऋषीकेश सिंह बने झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रवक्ता

Palamu: पलामू जिला अंतर्गत हुसैनाबाद विधानसभा निवासी एवं कांग्रेस के तेजतर्रार युवा नेता ऋषीकेश सिंह को पुनः झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी का प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया है। साथ ही उन्हें प्रदेश सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। ऋषिकेश को दो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिए जाने पर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। नेताओं ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने एक बार फिर संगठन के प्रति उनके समर्पण, संघर्ष और राजनीतिक दक्षता पर भरोसा जताया है।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि ऋषीकेश सिंह लंबे समय से पार्टी संगठन को मजबूती देने में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। छात्र राजनीति से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत करने वाले ऋषीकेश सिंह रांची विश्वविद्यालय में एनएसयूआई के निर्वाचित यूनिवर्सिटी डेलिगेट, बाद में 2012 में एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे हैं। इसके बाद 2017 में युवा कांग्रेस में प्रदेश सचिव एवं फिर वर्ष 2022 में झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव पद पर सर्वाधिक मत प्राप्त कर निर्वाचित हुए थे।

ऋषीकेश सिंह को नई जिम्मेदारी मिलने पर कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने खुशी जाहिर किया है। कांग्रेस आलाकमान ने एक युवा को इतने बड़े पद पर नियुक्त किया है साथ ही उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

शुभकामनाएं देने वालों में मुख्य रूप से प्रदेश कोऑर्डिनेशन कमिटी के सदस्य हृदयानन्द मिश्रा, पीसीसी कोऑर्डिनेटर सत्यनारायण सिंह, वरिष्ठ
कांग्रेसी नेता धनंजय तिवारी, शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्याम नारायण सिंह, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव हसनैन जैदी, नवल किशोर पाठक, अवध बिहारी सिंह, मशरूर अहमद, अर्जुन सिंह, शैलेश सिंह, गुप्तेश्वर पाण्डेय, संभू सिंह, कमल पासवान, नीरज गुप्ता, सचिन शर्मा, मोहसिन खान, पिंटू कुमार, रंजीत पासवान, नदीम खान, फिरोज खान समेत कई नेता शामिल हैं।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!